सोनीपत (हरियाणा) के पास एक कस्बा है “मुरथल”। मुरथल अपने रोड़ साइड ढाबों के लिए पूरे क्षेत्र में प्रसिद्ध है। मुरथल में “रॉयल होशियारपुरी ढाबे” में यह फैमिली परांठा मिलता है। अगर आप खाने-पीने के शौकीन हैं और कुछ अलग ट्राई करना चाहते हो तो आप इस ढाबे पर आ सकते हैं।
यह ढाबा देश का सबसे बड़ा (3 किलो का) पराठा बनाने का दावा करता है और साथ में, अगर इस पराठे को अकेले आप ने 15 मिनट के रिकॉर्ड समय में खा लिया जाए तो आपको ₹100000 (1लाख) का नकद इनाम भी मिलेगा।
यह जंबो परांठा, एक “मिक्स वेज स्टफ्ड परांठा” होता है, जिसका वजन लगभग 3 किलो व मूल्य रु.600 से रु 900 के बीच होता है। 1लाख इनाम वाली शर्त में हिस्सा लेने वाले के लिए इसका मूल्य रु 1000/- फिक्स है।